अब्दुल गनी खान
भिवंडी शिवसेना उध्दव बाळासाहेब ठाकरे पक्ष की ओर से, जिल्हा प्रमुख मनोज गगे के मार्गदर्शन में तथा भारतीय कामगार सेना भिवंडी के अध्यक्ष नजीर शेख पप्पन की पहल पर शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को सायं 6 बजे नांगाव केदवाई नगर तालाब, अपना हॉस्पिटल के पास, प्रभाग क्र. 11 में चौक सभा का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भिवंडी महानगरपालिका संपर्क प्रमुख किशोर पोतदार, संपर्क संघटीका राजलक्ष्मी अंगारखे, जिल्हा प्रमुख मनोज गगे, शहर प्रमुख प्रसाद पाटील, महानगर प्रमुख अरुण पाटील, जिल्हा संघटीका वैशाली मेस्त्री, पूर्व शहर संघटीका स्वाती भावारथे तथा पश्चिम शहर संघटीका दिपाली जैन उपस्थित रहेंगे।
सभा में जनवरी 2026 में होने वाली भिवंडी-निजामपूर महानगरपालिका चुनावों के संदर्भ में पदाधिकारियों एवं मतदाताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारी, महिला आघाड़ी, युवा सेना, उत्तर भारतीय सेना, अल्पसंख्याक सेना, भारतीय कामगार सेना, महाराष्ट्र वाहतूक सेना, व्यापारी सेना तथा शिवसैनिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
— राजाभाऊ पुण्यार्थी, जिल्हा सचिव, भिवंडी

