अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर में बुधवार सुबह आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते एक 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 19 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे सुपर प्लाज़ा बिल्डिंग के सामने, असरार होटल के पास हुई। इस प्रकरण में भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 710/2025 दर्ज की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अरहम गयासुद्दीन खान (18), निवासी सुपर प्लाज़ा बिल्डिंग, ने बताया कि उनके परिचित जफर सईद अहमद मोमिन (19) पर दो युवकों ने मिलकर हमला किया। आरोपियों की पहचान मेहबुबअली मोबिन अहमद खान (28) और मोहम्मद गोहरअली मोबिन अहमद खान के रूप में की गई है। शिकायत में कहा गया है कि विवाद के दौरान मोहम्मद गोहरअली ने पहले जफर पर मुक्के बरसाए। इसके बाद मेहबुबअली ने कथित तौर पर गालीगलौज करते हुए अपनी जेब से चाकू निकाला और जफर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 118(1), 115(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस उप-निरीक्षक शिवराज मोटे कर रहे हैं।

