अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के पाँच अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 32 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2016 से जून 2025 के बीच भिंडर (जिला पाली, राजस्थान) में उसके साथ लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया।
आरोपियों में पति भरतसिंह पुख सिंह राजपुरोहित, ससुर पुख सिंह राजपुरोहित, सास प्रेम कंवर पुख सिंह राजपुरोहित, देवर कुलदीप सिंह पुख सिंह राजपुरोहित, ननद नीतु पुख सिंह राजपुरोहित और छोटी ननद सीमा पुख सिंह राजपुरोहित शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।
पीड़िता ने बताया कि दहेज के नाम पर उस पर मानसिक दबाव बनाया जाता था और कई बार मारपीट भी की गई, जिसके कारण वह गंभीर तनाव में आ गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला अंतर्गत संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

