मीटर में जुगाड़, पाँच लाख की बिजली उड़ाई! तीन के खिलाफ शांतिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भिवंडी

अब्दुल गनी खान


भिवंडी में लगातार बढ़ रहे बिजली चोरी के मामलों में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। शांतिनगर पुलिस ने टोरेंट पावर की शिकायत पर पाँच लाख से अधिक की बिजली चोरी का मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को नामजद किया है।

यह धांधली 28 अक्टूबर 2024 से 27 अक्टूबर 2025 के बीच सरवली क्षेत्र में चली। टोरेंट पावर के एक्जीक्यूटिव अनीश सतीश कुलकर्णी के अनुसार, आरोपी विजग्राहक ने मीटर को ऐसा ‘ट्यून’ किया कि पूरी खपत हवा में गायब हो जाए।

आरोप है कि मीटर में शंट वायर जोड़कर और इंटरनल सर्किट से छेड़छाड़ कर बिजली की वास्तविक खपत को बेहद कम दिखाया गया। इस ‘जुगाड़’ की बदौलत एक साल में 16,585 यूनिट बिजली उड़ा दी गई, जिसकी कीमत 5,44,757 रुपये आंकी गई।

शांतिनगर पुलिस ने मुकुंद भीवा भोईर, वैभव मुकुंद भोईर और जयेश मुकुंद भोईर के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया है। मामले की जांच एपीआई अरुण घोलप द्वारा की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *