भिवंडी में युवती को निजी फोटो वायरल करने की धमकी, युवक पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज

भिवंडी

भिवंडी के पिंपलास फाटा क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती को धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोप में भिवंडी शहर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 और 356(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता पिछले पांच से छह माह से एक गोदाम परिसर में मजदूरी का काम कर रही है। इसी दौरान नवी बस्ती निवासी इमान जमदार नामक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि इमान जमदार ने उसे रास्ते में रोककर धमकी दी—
“तू मेरे साथ चल, नहीं तो मैं तेरे साथ वाले फोटो वायरल कर दूंगा… और अकेली मिल, तुझे दिखाता हूँ।”आरोप है कि इमान जमदार लगातार डराने-धमकाने और ब्लैकमेलिंग के जरिए युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। भयभीत होकर युवती ने यह मामला पुलिस में दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर भिवंडी शहर पुलिस ने गु.रजि. क्र. 1022/2025 के तहत आरोपी इमान जमदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच का जिम्मा पुलिस उप-निरीक्षक नाना लांडगे को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *