भिवंडी में चादर को लेकर विवाद, मजदूर पर चाकू से हमला; एक गंभीर घायल.

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी के सुभाष नगर इलाके में बुधवार तड़के चादर को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के दौरान एक मजदूर ने सहकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। शिकायत पॉवर लूम संचालक दानिश नसीम सय्यद ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अदनान उर्फ लंबू और घायल राकेश रामलाल पाटिल दोनों उनके पॉवर लूम कारखाने में मजदूर के रूप में कार्यरत हैं। घटना सुबह करीब चार बजे की है, जब दोनों के बीच चादर को लेकर बहस हो गई। मामले ने तूल पकड़ा और गुस्से में आए अदनान उर्फ लंबू ने राकेश पर चाकू से हमला कर दिया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने राकेश के पेट, सिर और पीठ पर वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद राकेश को तुरंत इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल, भिवंडी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे की चिकित्सा के लिए मुंबई स्थित जे.जे. अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में शांतिनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच पुलिस उप-निरीक्षक उत्तम ओमासे द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *