भिवंडी: गोविंद नगर से बाबला कंपाउंड तक बनेगा शानदार आरसीसी मार्ग, 5 करोड़ की निधि से कार्य का शुभारंभ

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की निधि से गोविंद नगर से बाबला कंपाउंड तक लगभग पाँच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी सड़क एवं गटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन बुधवार को विधिवत संपन्न हुआ।
यह भूमिपूजन शिवसेना भिवंडी तालुका संपर्क प्रमुख अरूण पाटील के हाथों किया गया।

कार्यक्रम में भिवंडी शिवसेना उपनेता एवं पूर्व विधायक रूपेश दादा म्हात्रे, नगरसेवक मदन बुआ नाईक, कामगार सेना अध्यक्ष असगर खान उर्फ अज्जू भाई, श्याम पाटील , पूर्व नगरसेवक दिलीप गुलवी, रमेश दिवेकर सहित शिवसेना के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। स्थानीय नागरिकों ने भी नए मार्ग के निर्माण की घोषणा पर संतोष व्यक्त किया।

शिवसेना नेतृत्व ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे यातायात सुगम होगा और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान मिलेगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह पूरा मार्ग चकाचक और सुरक्षित बनेगा, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *