भिवंडी में शिवसेना (यूबीटी) की चौक सभा सम्पन्न, मुस्लिम समाज ने जताया भरोसा

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी। शिवसेना (यूबीटी) गट की भिवंडी इकाई की ओर से शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को नांगाव केदवाई नगर तालाब, अपना हॉस्पिटल के पास, प्रभाग क्रमांक 11 में चौक सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कामगार सेना के भिवंडी अध्यक्ष नजीर शेख पप्पन की पहल पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख मनोज गगे, भिवंडी महानगरपालिका संपर्क प्रमुख किशोर पोतदार, महानगरप्रमुख अरुण पाटील, जिला संघटीका वैशाली मेस्त्री, जिला सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी तथा पूर्व शहर संघटीका स्वाती भावारथे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सभा में वक्ताओं ने आगामी जनवरी 2026 में प्रस्तावित भिवंडी-निजामपूर महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शन किया तथा पार्टी की भूमिका व नीति की जानकारी सभा में सामिल लोगों तक पहुंचाई गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सड़क, गटर, पानीपुरवठा व स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिए, लेकिन स्थितियों में कोई सुधार नहीं हुआ। आगे से वे शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गट पर विश्वास रखेंगे और पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे, ऐसा विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सभी मान्यवरों का सत्कार किया गया। आयोजन में उपाध्यक्ष मुजम्मिल खान, विभाग अध्यक्ष तैमुज शाह, उपशहरप्रमुख संतोष भावारथे, संतोष हकारे, विभागप्रमुख हर्षल राऊत, सलीम अन्सारी, सहसचिव कमरूद्दीन दीवान, शाखा प्रमुख नितीन काठवले, इस्माईल तोडगे, मनीष बंटी गिरी समेत बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी, स्थानिक नागरिक, महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *