भिवंडी: राजीव गांधी फ्लाईओवर पर थार की भीषण टक्कर, बड़ा हादसा टला

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर के सबसे व्यस्त स्व. राजीव गांधी फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बचा। धामणकर नाका की ओर से फ्लाईओवर पर चढ़ रही महिंद्रा थार (MH 04 MA 0728) अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और एसीपी ऑफिस के सामने बने डिवाइडर से जोरदार टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर से पहले थार काफी तेज रफ्तार में थी, जिससे भिड़ंत की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, वरना दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

घटना की जानकारी मिलते ही नजदीकी पुलिस दल मौके पर पहुंचा और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने बताया कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण कैसे खोया, इसकी जांच की जा रही है। प्राथमिक अनुमान में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

शहर में बढ़ते ट्रैफिक और तेज रफ्तार के बीच यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *