अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को एक और मजबूती देते हुए ‘सिग्नेचर डायग्नोस्टिक्स’ का शुभारंभ किया गया। डॉ. संपदा निलेश टावरे (कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट एवं सोनोलॉजिस्ट) द्वारा संचालित इस सेंटर में नवीनतम डिजिटल एक्स-रे, डिजिटल सोनोग्राफी, कलर डॉप्लर, 3D/4D सोनोग्राफी एवं एआई आधारित पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उद्घाटन अवसर पर अनेक नागरिकों ने सेंटर का दौरा किया और उपलब्ध सेवाओं की सराहना की। आधुनिक मशीनरी और सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण मरीजों को कम समय में सटीक जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराना संभव होगा।

डॉ. टावरे ने बताया कि सिग्नेचर डायग्नोस्टिक्स का उद्देश्य मरीजों को उच्च स्तर की डायग्नोस्टिक सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीक के उपयोग से जांच की शुद्धता बढ़ेगी और उपचार प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी।
स्थानीय नागरिकों ने अपेक्षा जताई कि इस सेंटर की शुरुआत से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और बेहतर होगा तथा मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

