नूरपुर पुल का उद्घाटन, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश

सुरेश महाराज प्रतापगढ़
मान्धाता – नूरपुर बकुलाही नदी पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर बनवाएं गये पुल का उद्घाटन हो गया, आजादी के बाद से सुलभ आवागमन हेतु मांग कर रहे नूरपुर पुरैला के लोगों को आखिरकार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर एक पुल मिल गया, इस पुल के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह था। प्रमुख अतिथि  विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी) और विधायक जीतलाल पटेल, ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने पुल का उद्घाटन किया/

उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का इस पुल के निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते जोरदार स्वागत किया/

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद न कहा कि जनता की समस्या को देखते हुए ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने पुल निर्माण करवाया, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने सभी प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया और समारोह में सहभागिता करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया/ इस उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान और समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *