मान्धाता ब्लाक में संविधान दिवस मनाया गया

उत्तर प्रदेश

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

सुरेश महाराज
मान्धाता – मान्धाता ब्लाक ये संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने मान्धाता ब्लाक परिसर स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, यह दिन उनके योगदान का सम्मान करने और संविधान के मूल्यों को अपनाने का एक अवसर है , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने सभी लोगों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन सन 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था,

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा आज का दिन हम सभी के लिए गौरवशाली है और भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर दलित, शोषित और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने वाले बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद कर उन्हें नमन करने का दिन है/ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान दिवस की बधाई दी, इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, और क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान और ब्लाक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *