700 से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ तत्काळ समाधान
भिवंडी/शिल। टोरेंट पावर और महावितरण (MSEDCL) द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से आयोजित विशेष ग्राहक सेवा शिविर को जबरदस्त प्रतिसाद मिला। 25 नवंबर को शिल स्थित अरिहंत कार्यालय और 26 नवंबर को भिवंडी के चाविंद्र स्थित अर्श कार्यालय में आयोजित इस शिविर में कुल 700 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान महावितरण के लंबे समय से लंबित बकाया बिल से परेशान उपभोक्ताओं को आंशिक भुगतान (Part Payment) की सुविधा उपलब्ध कराई गई। वहीं टोरेंट पावर की ओर से उपभोक्ताओं को बिलिंग और विजिलेंस संबंधी मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन, विद्युत सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण, बिजली चोरी रोकथाम तथा नए बिजली टैरिफ संबंधी जानकारी भी उपभोक्ताओं को दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित उपभोक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए अनुरोध किया कि ऐसे संयुक्त शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को तेजी से समाधान मिल सके।
इस अवसर पर महावितरण के वरिष्ठ अधिकारी सहित टोरेंट पावर के उपाध्यक्ष जीवन क्लर्क, महाप्रबंधक अंकित साहा, राघवेंद्र राव, विजय राणे, संपदा जाइंट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उपभोक्ताओं के लिए यह शिविर राहत भरा साबित हुआ और इससे उनकी समस्याओं के समाधान में नई उम्मीद पैदा हुई।

