एक ही दिन में तीन नाबालिग लड़कियों का अपहरण, भिवंडी में दहशत का माहौल

भिवंडी

अब्दुल गनी खान भिवंडी शहर में एक ही दिन में हुई अपहरण की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। कुछ ही घंटों के भीतर तीन नाबालिग लड़कियों के गायब होने से अभिभावकों में दहशत व्याप्त है, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। शांतिनगर और भोईवाड़ा पुलिस थानों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अलग-अलग अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं।

भिवंडी शहर में एक ही दिन में हुई अपहरण की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। कुछ ही घंटों के भीतर तीन नाबालिग लड़कियों के गायब होने से अभिभावकों में दहशत व्याप्त है, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। शांतिनगर और भोईवाड़ा पुलिस थानों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अलग-अलग अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं।

पहली घटना शांतिनगर क्षेत्र की है, जहां 30 नवंबर की शाम करीब 6 बजे एक 14 वर्षीय बच्ची और पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की खेल के लिए घर से बाहर निकली थीं। देर तक वापस न आने पर परिजनों ने आसपास ढूंढखोज की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया।दूसरी घटना भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात करीब 11 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर रिपोर्ट दर्ज कराई।लगातार सामने आई इन घटनाओं ने भिवंडी पुलिस को अलर्ट मोड पर ला दिया है। शहर के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशन पर जांच बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं और संदिग्धों की तलाश में कई इलाकों में दबिश दी जा रही है।इन घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है और मामले को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *