ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चालक फरार,केस दर्ज

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी के कोनगांव क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में कार मालिक और पेशे से ट्रांसपोर्टर संतोष रामचंद्र पाटिल ने कोनगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है,शिकायत के अनुसार घटना 1 दिसम्बर की सुबह उस समय हुई, जब पाटिल अपनी नेक्सा फॉक्स चाराचाकी गाड़ी से कल्याण की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कोनगांव स्थित स्कूल के समीप पहुंचे, उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार की डिक्की, बंपर और टेल लाइट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोनगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। जांच के आधार पर पुलिस ने टाटा हायवा ट्रक क्रमांक MH-05 FJ 9005 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *