जोगेश्वरी वेस्ट वार्ड 62 से एडवोकेट महबूब खान मैदान में, क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद!

मुंबई

मज़हर खान सवंददाता मुंबई :

  मुंबई:जोगेश्वरी वेस्ट, वार्ड नंबर 62 (वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र) से एडवोकेट महबूब खान ने आगामी नगरसेवक चुनाव के लिए पूरी मजबूती के साथ अपनी तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान महबूब खान ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, परेशानियों और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।

उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि क्षेत्र में वास्तविक और ज़मीनी स्तर पर विकास लाना है। सफाई व्यवस्था, जल-निकासी, सड़क सुधार, नशा मुक्त अभियान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा—ये सभी मुद्दे उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा हमारा मकसद क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना और हर नागरिक की आवाज़ को ताकत देना है।

आप सभी का सहयोग और समर्थन हमें क्षेत्र की बेहतरी के लिए और अधिक मजबूती देगा। इस बार हमें मौका दें ताकि हम मिलकर जोगेश्वरी वेस्ट को एक आदर्श वार्ड बना सकें।

स्थानीय नागरिकों में उनके सरल व्यवहार, कानूनी जानकारी और साफ-सुथरी सोच को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

कई लोगों का मानना है कि महबूब खान के आने से वार्ड में नई ऊर्जा और पारदर्शी कामकाज की उम्मीद जगी है।

एडवोकेट महबूब खान की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन ने चुनावी माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *