मनपा वार्ड क्रमांक 9 की जनता ने चुना अपना उम्मीदवारहजारों लोगों ने पहुंचकर फखरे आलम शेख उर्फ डब्बल को चुनाव लड़ने पर दी बधाई

भिवंडी

अब्दुल गनी खान भिवंडी।
भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 9 से नगरसेवक पद के लिए जनता ने अपना उम्मीदवार चुन लिया है। वार्ड की जनता ने फखरे आलम शेख उर्फ डब्बल को आगामी नगरसेवक चुनाव लड़ाने के लिए अपना समर्थन देते हुए जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 9 के नागरिक हजारों की संख्या में एकत्रित हुए और नारों के साथ फखरे आलम शेख को चुनाव मैदान में उतरने पर बधाई दी। यह कार्यक्रम रावजी नगर स्थित मिस्कात मस्जिद के पास आयोजित की गई, जहां पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में रावजी नगर, फंडोले नगर, गैबी नगर, बर्फ गली, ख़ान कंपाउंड, कल्याण रोड सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समर्थकों ने फखरे आलम शेख को वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताया।

फखरे आलम शेख उर्फ डब्बल ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो वे क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों जैसे सड़क, पानी, सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे।

कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। वार्ड में आगामी चुनाव को लेकर इस जनसमर्थन को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *