वार्ड संख्या 12 के लिए उम्मीदवार की घोषणा, स्थानीय जनता से समर्थन की अपील

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी मनपा निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 12 में चुनावी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 12 से मुमताज अंसारी ने आगामी चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अब तक जनता के सहयोग और विश्वास से सामाजिक व जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं और आगे भी पूरे समर्पण के साथ वार्ड के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

श्री अंसारी ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं—जैसे साफ-सफाई, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य—को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे जनता की उम्मीदों और भावनाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने वार्ड के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि जनता का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। श्री अंसारी ने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला, तो वे वार्ड संख्या 12 को एक आदर्श और विकसित वार्ड बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

स्थानीय लोगों में उनकी उम्मीदवारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और क्षेत्र में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *