चेन स्नैचिंग गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,30 लाख का आभूषण बरामद

भिवंडी

20 से अधिक मामलों में था वांछित आरोपी,पुलिस ने लगाया था मकोका

विशेष संवाददाता
भिवंडी और आसपास के इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर छपटमार गिरोह के मुख्य आरोपी को भिवंडी अपराध शाखा यूनिट -2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चेन स्नैचिंग, चोरी और लूट के कुल 20 मामले विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज था। 

                    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी  आबिंवली कल्याण निवासी अब्बास उर्फ व बडडा युनुस सय्यद (21) लंबे समय से फरार था और लगातार अपनी पहचान बदलकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी खासतौर पर सुबह और शाम के समय अकेली महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाता था। वारदात के बाद वह तेज़ी से बाइक से फरार हो जाता था।

पुलिस को आरोपी की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई चेन स्नैचिंग की वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस उसके पास से 30 लाख 22 हजार 500 रूपये के सोने का आभूषण भी बरामद किया है। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य अपराधों और उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से भिवंडी, नारपोली, शांतीनगर और आसपास के इलाकों में हुई कई चेन स्नैचिंग की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है। इस  कार्रवाई में भिवंडी अपराध शाखा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक रविद्र पाटिल व उनकी टीम ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *