ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने महिला को अश्लील मैसेज भेजकर किया परेशान।

भिवंडी

विशेष संवाददाता भिवंडी
भिवंडी शहर में एक महिला को मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शांतीनगर पुलिस ने शकील शब्बीर शेख नामक रिक्शा ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता 32 वर्षीय महिला जो भिवंडी के एक इलाके की निवासी है और निजी नौकरी करती है। 16 दिसंबर को जब वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक गुलाब के फूल की तस्वीर भेजी गई, जिसके साथ अंग्रेज़ी में लिखा था — “Beautiful roses for a beautiful lady”। महिला का आरोप है कि यह संदेश एक अज्ञात रिक्शा ड्राइवर द्वारा भेजा गया, जिससे उसे मानसिक रूप से असहजता और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मोबाइल नंबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि इस प्रकरण की जांच पुलिस उप निरीक्षक आनंद राठोड कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *