भिवंडी में बीजेपी प्रत्याशी कपिल पाटिल ने उत्तर भारतीय समाज के लोगों से की मलाकात

भिवंडी

उत्तर भारतीयों का सम्मान हमारे दिल में है– कपिल पाटिल।।

अब्दुल गनी खान
भिवंडी ।। भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल अपने भिवंडी के एक दिवसीय व्यस्त दौरे में भिवंडी उत्तर भारतीय समाज अध्यक्ष कृष्ण गोपालसिंह उर्फ दादा ठाकुर के निवास पर उपस्थित समाज के प्रमुख प्रतिष्ठित लोगों के समक्ष कहा कि उत्तर भारतीयों का सम्मान हमारे दिलों में है। महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान है। आज उत्तर भारतीय समाज के विभिन्न जाति संप्रदाय के लोगों से मिलकर मैं बेहद उत्साहित हूं।मैंने पिछले साल उत्तर भारतीय समाज हाल बनाने का वादा किया था अभी चुनाव  का वक्त है मैं कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन मैं अपने वादे और संकल्प पर पूरी तरह से अटल हूं।एलक्टोरल बांड घोटाले के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक पूरी तरह से किया गया पारदर्शी का कार्य है, विरोधी केवल इसका दुष्प्रचार कर रहे हैं इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
   भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल 19 अप्रैल शुक्रवार को भिवंडी शहर के विभिन्न समाज के प्रमुख लोगों से मिलने लिए दिन भर व्यस्त कार्यक्रम में भिवंडी शहर का  दौरा किया। इस दौर में उनके साथ भिवंडी पश्चिम से भाजपा विधायक महेश चौगुले, पूर्व जिला अध्यक्ष व विधानसभा प्रमुख संतोष शेट्टी, जिला भाजपा अध्यक्ष एड हर्षल पाटिल, पूर्व सभागृह नेता सुमित पाटील, जिला महा सचिव व पूर्व नगर सेविका कल्पना शर्मा, पूर्व नगर सेवक श्याम अग्रवाल, पूर्व नगर सेवक यशवंत टावरे सहित भाजपा के नेता उपस्थित थे। इस दौरे में वह भिवंडी में उत्तर भारतीय समाज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह दादा ठाकुर के निवास पर आए, जहां उत्तर प्रदेश के यादव समाज अध्यक्ष डॉक्टर एन एल यादव, विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष राजकिशोर विश्वकर्मा, श्री सुहेलदेव समाज प्रदेश सचिव संतोष राय, चक्की संगठन भिवंडी के अध्यक्ष रामदेव यादव,तेली शाहू गुप्ता समाज के प्रदेश पदाधिकारी जियालाल गुप्ता, क्षत्रिय समाज के श्रीराज सिंह ठाकुर, पत्रकार गुरु प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, मनोज सिंह, उदय राज सिंह, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह, डॉ अर्जुन सिंह अनुज सिंह, ब्राह्मण समाज के पत्रकार जितेंद्र तिवारी ,विनोद त्रिपाठी, सोनू तिवारी, आरपीआई उत्तर भारतीय समाज के अध्यक्ष सुनील सिंह, मोदनवाल समाज के कृष्ण हलवाई, केशरवानी समाज के अनिल केसरवानी, महाराष्ट्र पत्रकार संघ के अध्यक्ष गनी खान, महाराष्ट्र पत्रकार संघ के महासचिव शारीफ अंसारी सहित अन्य समाज के प्रतिनिधि और सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी से मिलने के बाद कपिल पाटिल ने कहा कि हम मोदी जी द्वारा दस साल में किए गए विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उत्तर भारतीय समाज इस वक्त अयोध्या में राम मंदिर बनने से राम मय हो गया है। मुझे पूरा विश्वास है की उत्तर भारतीय समाज के लोग मोदी जी के विकास कार्यों को देखते हुए मुझे आशीर्वाद और वोट देंगे। इस बार मैं चुन के आने के बाद विकास के काम को और तेजी से करूंगा। पिछले 60 सालों में भिवंडी में विकास का कार्य नहीं हुआ था, लेकिन इस 10 सालों में भिवंडी की सड़कों, पेयजल व्यवस्था ,सुंदरीकरण, शिक्षा , स्वास्थ सेवा में  सुधार आया लेकिन जनता की जो मूलभूत समस्याएं शेष रह गई है उसे इस बार में पूरा करने का संकल्प लेता हूं। उत्तर भारतीयों का सम्मान हमारे दिलों में है। भगवान राम की धरती से आए लोग हमारा इस तरह अभूतपूर्व सम्मान करेंगे, ऐसा मुझे विश्वास नहीं था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे देश में मोदी जी की लहर चल रही है। इस बार 400 पर का नारा पूरा होगा और” इस बार फिर से भाजपा सरकार” देश में आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *