भिवंडी। अब्दुल गनी खान
भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को 556 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई, जबकि केवल एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
चुनाव विभाग के अनुसार, सात निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों में फार्म वितरित किए गए, जिनमें निर्वाचन अधिकारी क्रमांक 4 के कार्यालय में सबसे अधिक 147 फार्म बिके। दो दिनों में कुल 1,052 नामांकन फार्मों की बिक्री हो चुकी है। चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों में सक्रियता बढ़ती जा रही है।

