अब्दुल गनी खान
भिवंडी में गांजा तस्करी के एक आरोपी ने भिवंडी कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान हंगामा कर दिया। शांतिनगर पुलिस हिरासत में लाए गए आरोपी नरेश अनिल गोयल (19) ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और धमकी दी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 25 ग्राम तथा सह आरोपी हाशिम शब्बीर सैयद से 59 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश गायकर कर रहे हैं।

