मज़हर खान सवंददाता मुंबई!
मुंबई: वार्ड क्रमांक 62 के पूर्व नगरसेवक चंगेज़ मुल्तानी ने आज मुंबई स्थित मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में औपचारिक रूप से प्रवेश किया।
पार्टी में शामिल होते समय चंगेज़ मुल्तानी ने कहा कि वे शिवसेना की विचारधारा, मुंबई और महाराष्ट्र के हितों के लिए किए जा रहे संघर्ष तथा आम जनता की आवाज़ उठाने की नीति से प्रेरित होकर पार्टी में आए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से काम करती रहेगी।
इस अवसर पर शिवसेना नेतृत्व ने चंगेज़ मुल्तानी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को जमीनी स्तर पर मिलेगा। पार्टी ने उम्मीद जताई कि उनके शामिल होने से वार्ड 62 सहित पूरे क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
चंगेज़ मुल्तानी के शिवसेना (उद्धव ठाकरे) में शामिल होने को स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में वार्ड 62 की सियासी तस्वीर पर असर पड़ने की संभावना है।

