बार में कम कपड़ों में ग्राहकों को लुभाने हेतु हो रही थी अश्लीलता

भिवंडी

भिवंडी में आर्केस्ट्रा बार पर पुलिस का छापा; बारबाला,ग्राहक सहित 13 गिरफ्तार
——————————————————

◾बार में कम कपड़ों में ग्राहकों को लुभाने हेतु हो रही थी अश्लीलता

◾केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी को सीआरपीसी का नोटिस देकर छोड़ा


विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर व आस पास के क्षेत्रों में अश्लीलता फैलाने वाले बारों पर पुलिस ने एक बार पुनः कार्रवाई शुरू की  है।नारपोली पुलिस ने दापोड़ा के वलगांव इलाके में चल रहे आतिश बार पर छापामार कर पुलिस ने महिला वेटर,ग्राहक सहित 13 लोगो को गिरफ्तार किया है।जो बार मालिक के इशारे पर ग्राहकों के साथ अश्लीलता कर रही थी।पुलिस द्वारा की गई छापामारी से अन्य बार संचालकों में हड़कंप मच गया है।

            नारपोली पुलिस के अनुसार भिवंडी के ट्रांसपोर्ट बाहुल्य दापोड़ा इलाके के वलपाड़ा कंपाउंड में स्थित आतिश बार एंड रेस्टोरेंट में लेडीज वेटरों द्वारा नियम कानून को ताक पर रखकर अश्लीलता परोसे जाने के साथ ही देर रात तक बार चालू रखने की शिकायत नारपोली पुलिस को मिली थी।जिसके बाद उक्त पुलिस ने 26 दिसंबर की रात उक्त बार पर छापामारी की।जहां पर कम कपड़ों में बारबालाओं द्वारा ग्राहकों के साथ अश्लील हरकत करती पाई गई।जिसके बाद पुलिस ने बार मैनेजर आकाश सूर्यवंशी, महिला व पुरुष सिंगर सहित 13 लोगो को हिरासत में लेकर उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 34 के तहत मामला दर्जकर उन्हे गिरफ्तार किया।जिनके पास से पुलिस ने 2600 रुपया कैस भी जप्त किया है।बाद में पुलिस ने सभी को सीआरपीसी 41(1)(अ) के तहत नोटिस देकर उन्हें छोड़ दिया।पुलिस की इस कार्रवाई से बार मालिको में खलबली मच गई है।इससे पहले भी पुलिस द्वारा कई बारो पर  छापामारी की गई थी।बावजूद इसके कार्यकलापों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। लोगों का आरोप है की शहर व आसपास इलाके में चल रहे सभी आर्केस्ट्रा बारों में इस प्रकार की अश्लीलता पुलिस के आशीर्वाद से खुलेआम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *