अंतर विद्यालयीन हम्द ख्वानी प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के सस्वर वाचन, शुद्ध उच्चारण तथा उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और विकसित करने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 30 दिसंबर 2025 को अल-हम्द हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी में अंतर विद्यालयीन हम्द ख्वानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 22 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की ओर से कक्षा आठवीं ‘अ’ के छात्र मोमिन अतफ इरफान ने भाग लिया और अपनी मधुर व सधी हुई आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर मोमिन अतफ इरफान ने प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

उल्लेखनीय है कि इस सफल छात्र का मार्गदर्शन शेख मुदस्सर एवं आमिर कुरैशी ने किया। छात्र की इस सराहनीय उपलब्धि पर केएमई सोसायटी के अध्यक्ष अल्माज़ फकीह, उपाध्यक्ष एडवोकेट यासीन मोमिन, सचिव दानियाल काजी, चेयरमैन यासर तातली, प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी, वाइस प्रिंसिपल आमिर सिद्दीकी, सहायक मुख्याध्यापक मुख्लिस मदू, पर्यवेक्षक असरार पठान, सिब्तैन कशेलकर, मुज़दान मुल्ला, वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र के समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्र और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *