अब्दुल गनी खान
भिवंडी। स्थानीय राजनीति में उस समय नई हलचल देखने को मिली जब तेजस रामदास पाटील और सुरेश पाटील ने वार्ड क्रमांक 3 में आरपीआई (एकतावादी) पैनल को अपना समर्थन देने की घोषणा की। उनके समर्थन से पैनल को मजबूती मिलने की चर्चा तेज हो गई है।

आरपीआई (एकतावादी) पैनल की ओर से वार्ड क्रमांक 3 में विकास निकम, धनश्री राम पाटील, तृणाल पद्माकर चौधरी और रेहाना आलम सिद्दीकी चुनावी मैदान में हैं। समर्थकों का मानना है कि इन उम्मीदवारों को तेजस रामदास पाटील और सुरेश पाटील के समर्थन से जनता के बीच और अधिक विश्वास व उत्साह का माहौल बनेगा।
इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरपीआई (एकतावादी) पैनल समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के मुद्दों पर काम करेगा। वार्ड के बुनियादी सवालों—जैसे सड़क, पानी, स्वच्छता और रोजगार—को प्राथमिकता देने का आश्वासन भी दिया गया।
जनता के लिए यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि आने वाले दिनों में वार्ड क्रमांक 3 की राजनीति और अधिक रोचक होने वाली है। समर्थन की यह घोषणा चुनावी समीकरणों को किस दिशा में ले जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

