भिवंडी–निजामपुर मनपा चुनाव 2026: वार्ड क्रमांक 19 में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

भिवंडी

अब्दुल गनी खान भिवंडी।
भिवंडी–निजामपुर शहर महानगरपालिका के आगामी सार्वत्रिक चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने वार्ड क्रमांक 19 में सशक्त दावेदारी पेश करते हुए अपने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक कर दी है और मतदाताओं से “मजबूत वोट देकर विजय दिलाने” की अपील की है।

कांग्रेस के इस चुनावी पोस्टर में पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ वार्ड के स्थानीय उम्मीदवारों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। पार्टी का कहना है कि वार्ड क्रमांक 19 में जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है, वे सभी जमीन से जुड़े हुए, सामाजिक सरोकार रखने वाले और जनता की समस्याओं को समझने वाले चेहरे हैं।
जिसमें मुख़्तार मोहम्मद अली खान, इरफान हदीस अंसारी,नोमान खान,और शकील पापा का चेहरा प्रमुख हैं

वार्ड क्रमांक 19 से कांग्रेस की ओर से डॉ. अंसारी समीना मोहम्मद इमरान, खान उज़मा हाशिम, अंसारी शकील पापा तथा मुख्तार मोहम्मद अली खान चुनाव मैदान में हैं। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार ये सभी प्रत्याशी क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और नागरिक समस्याओं को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भिवंडी–निजामपुर शहर में विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी और वार्ड 19 में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। चुनाव प्रचार के दौरान घर-घर संपर्क, जनसभाओं और संवाद के माध्यम से मतदाताओं को कांग्रेस की नीतियों और वादों से अवगत कराया जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि वार्ड क्रमांक 19 की जनता किसे अपना समर्थन देती है, लेकिन फिलहाल कांग्रेस ने इस वार्ड में पूरी मजबूती के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *