अब्दु लगनी खान
ठाणे: अपराध शाखा, ठाणे ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को भिवंडी से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तकनीकी विश्लेषण और गुप्तबातमीदारों से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, संबंधित थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी घटना के बाद से फरार था। अपराध शाखा की विशेष टीम ने मामले की जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इसके साथ ही गुप्तबातमीदारों को सक्रिय किया गया, जिनसे मिली सूचना के आधार पर आरोपी की मौजूदगी भिवंडी क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई।

पुख्ता जानकारी मिलने के बाद अपराध शाखा की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से भिवंडी में जाल बिछाकर आरोपी को ताब्यात लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और तकनीकी दक्षता एक बार फिर साबित हुई है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

