वार्ड 19 में इरफान हदीस अंसारी को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, विकास कार्यों से जनता का भरोसा मजबूत

भिवंडी

अब्दुल गनी खान भिवंडी।
भिवंडी महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 19 से कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार एवं पूर्व नगरसेवक इरफान हदीस अंसारी को इस बार भी व्यापक जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है। चुनावी माहौल में उनके पैनल को लेकर वार्डवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीते तीन वर्षों से नगरसेवक पद पर न रहते हुए भी इरफान हदीस अंसारी ने वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार सेवा कार्य जारी रखे। जनता के सुख-दुख में सक्रिय भागीदारी और निरंतर संपर्क के कारण उनकी लोकप्रियता बरकरार रही, जिससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, अपने आठ वर्षों के कार्यकाल में इरफान अंसारी ने वार्ड क्रमांक 19 के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाई। सड़कों की मरम्मत, नालियों की नियमित सफाई, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, पेयजल सुविधा तथा अन्य बुनियादी जनसरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से उन्होंने वार्ड की तस्वीर बदल दी। उनके प्रयासों से क्षेत्र में साफ-सफाई और सुविधाओं का स्तर बेहतर हुआ, जिससे वार्ड को एक नई पहचान मिली।

वार्डवासियों का कहना है कि इरफान हदीस अंसारी हमेशा जनता के बीच मौजूद रहते हैं और बिना किसी भेदभाव के सभी की समस्याओं को सुनकर समाधान करते हैं। यही कारण है कि एक बार फिर जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी नजर आ रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सेवा भाव, विकास कार्यों की निरंतरता और जनता से मजबूत जुड़ाव के चलते इरफान हदीस अंसारी का पैनल वार्ड क्रमांक 19 में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आया है। आगामी चुनाव में जनता का रुझान उनके पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *