भिवंडी में पिता ने बेटे व बहू के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत,जबरन ताला तोड़ने व धमकी देने का आरोप

भिवंडी

विशेष संवाददाता

भिवंडी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।एक पिता ने अपने कलयुगी बहु व बेटे पर धमकी व जान से मारने का केस दर्ज करवाया है।पिता का आरोप है उसके बेटे व बहु ने मकान में न सिर्फ ताला तोड़कर जबरन घर में कब्जा किया बल्कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन हुआ है।
               पुलिस के अनुसार भिवंडी के दीवान शाह दरगाह रोड पर स्थित हाजीनगर निवासी व दूध डेयरी चलने वाले मोहम्मद अकबर कल्लू अंसारी (60) ने भोईवाड़ा पुलिस ने दर्ज शिकायत में बताया है कि उसका बेटे अख्तर अली मोहम्मद अकबर अंसारी और बहू शालियाबानो अख्तर अंसारी ने बिना किसी कानूनी अधिकार के उनके मकान में जबरन प्रवेश किया।घटना 2 जनवरी की रात करीब 12 बजे की  है। आरोप है कि बेटे ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया, संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बहू द्वारा झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देने का आरोप लगाया गया है।शिकायत में उन्होंने बताया है कि इन घटनाओं से उन्हें गंभीर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है और उनके जीवन को खतरा उत्पन्न हो गया है।जिसके बाद उन्होंने 4 जनवरी को भोईवाडा पुलिस स्टेशन में जाकर अपने बेटे व बहु के खिलाफ बीएनएस की धारा 329(3),329(4),351,352,3,5 के तहत केस दर्ज कराया है।जिसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।मामले की जांच शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *