भिवंडी में 1750 सीसीटीवी और 25 ड्रोन कैमरे द्वारा शहरभर की निगरानी

भिवंडी

मनपा चुनाव हेतु पुलिस का चाकचौबंद इंतजाम,चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनाद

भिवंडी
अतिसंवेदनशील शहर भिवंडी शहर में मनपा चुनाव  के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने चाकचौबंद इंतजाम किया है। राज्य रिजर्व बल की टुकड़ियों के साथ 1646 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने दी है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा पुलिस पूरे शहर में लगातार गस्त करने के साथ जनता को सतर्क रहने के साथ उचित निर्देश दिए गए हैं।

           पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने बताया कि मनपा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।इसके लिए एक अतिरिक्त आयुक्त,2 पुलिस उपायुक्त,8 सहायक आयुक्त,25 पुलिस निरीक्षक, 60 पुलिस उपनिरीक्षक,1550 पुलिस कर्मचारियों के साथ 1050 होमगार्ड के अलावा एसआरपीएफ की तीन कंपनियों के साथ आरसीपी मोबाइल जोन 2 स्ट्राइकिंग तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही मतदान केंद्रों व सार्वजिक रास्ते पर सुरक्षा की दृष्टि से 1750 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।साथ ही शहर भर में चप्पे चप्पे पर 25 ड्रोन कैमरों से नज़र रखी जाएगी। पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने बताया कि शहर में जो अपराधी प्रवृत्ति के लोग़ो की छानबीन पुलिस मुस्तैदी से कर रही है।उन्होंने बताया कि भिवंडी में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में शहर के अलग-अलग जगहों पर गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़े को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने व शांतिपूर्वक मतदान करने के लिए पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर लगाम लगाया गया है।पुलिस उपायुक्त शशिकांत  बोराडे ने बताया कि चुनाव की घोषणा के बाद से शहर के छहों पुलिस स्टेशन के बीच अब तक 350 से ज्यादा लोगों प्रतिबन्धक के तहत कार्रवाई की गई है।उन्होंने बताया कि मनपा क्षेत्र 305 लाइसेंसी लोगों के हथियार जमा किए हैं।साथ ही 24 क्रिमिनल्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में केस दर्ज किए गए हैं। इसी के तहत पुलिस ने 10 रिवॉल्वर और 16 धारदार हथियार ज़ब्त किए हैं। एक व्यक्ति को एमपीडी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जबकि पांच आरोपियों को तड़ीपार किया गया है।इसके साथ ही पुलिस ने शहर के अलग-अलग गांवों की शराब की दुकानों पर रेड मारकर 34 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और 2574 लीटर शराब जब्त की है। चुनाव के समय पुलिस की इस कार्रवाई चुनाव शांति से कराने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *