भिवंडी में पुनः एक ही दिन एक ही क्षेत्र से दो नाबालिक लड़कियां गायब होने से फैली सनसनी

भिवंडी

विशेष संवाददाता भिवंडी
भिवंडी की शांतिनगर पुलिस स्टेशन की हद से एक ही दिन 16 वर्षीय दो नाबालिक लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है।जो स्कूल जाने के लिए घर से बाहर गई,लेकिन रास्ते से गायब हो गई। जिसे लेकर अभिभावकों ने भय का माहौल व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार  शांतिनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले टेमघर इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की गायब हो गई।परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, परंतु वह स्कूल नहीं पहुंची, उसे रास्ते में ही किसी अज्ञात शख्स ने बहला फुसला कर उसका अपरहण कर लिया है।
इसी तरह दूसरी घटना भी उसी टेमघर स्थित भादवड़ इलाके में घटित हुई है। जहां एक 16 वर्षीय लड़की बिना कुछ कहे घर से बाहर निकली, परंतु उसके बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला, घर वालों का अनुमान है कि किसी ने उसके नाबालिक होने का लाभ उठाकर उसका अपहरण कर लिया है। मां की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने अज्ञात  व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस नाबालिक लड़कियों की खोज में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *