भिवंडी में बाइक फिसल कर गिरने से युवक की मौत

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी कल्याण रोड पर आधी रात को बाइक फिसलने के कारण सड़क पर गिरे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस इस घटन को आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।
               पुलिस के अनुसार कोनगांव इलाके में स्थित हरीचंद प्लाजा बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर रहने वाला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का मूल निवासी रामजनम मुन्नीलाल राम (34) अपनी शाइन मोटरसाइकिल (एमएच 04 केजेड 5837) से भिवंडी से कल्याण की ओर जा रहा था। 26 दिसंबर 2025 की रात करीब 12 बजे जैसे ही वह पिंपलगांव में स्थित (पिंपळघर), सुनीता साड़ी सेंटर के पास पहुंचा,उसी दौरान सड़क पर डिसबैलेंस होकर अचानक उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।जिसके कारण सीने और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी र मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कोनगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के अनुसार आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रियांका चौगुले कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *