रस्ता सुरक्षा अभियान 2026 के तहत विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सेमिनार

ठाणे

विठ्ठलवाड़ी।
रस्ता सुरक्षा अभियान 2026 के अंतर्गत विठ्ठलवाड़ी ट्रैफिक विभाग, विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन, एसएचएम कॉलेज (नेताजी चौक) तथा शांति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष जनजागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में करियर गाइडेंस, यातायात नियमों का पालन, साइबर सुरक्षा तथा नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में शक्ति फाउंडेशन के मूलचंदानी, मेट्रो मॉल की सुप्रिया कुलकर्णी, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पडवळ, अधिवक्ता हितेश जयस्वानी, पीएसआई बाबळ एवं पांढरे ने अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पोस्टर्स, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) और वीडियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कुल 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, जिससे युवाओं में सुरक्षित और जिम्मेदार जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *