भिवंडी में वाहन चोरों का कहर जारी, एक ही दिन में बाइक और ऑटो रिक्शा चुराए

ठाणे भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामलों में एक ही दिन अलग-अलग इलाकों से एक महंगी मोटरसाइकिल और एक आॅटो-रिक्शा चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। इन वारदातों के बाद नागरिकों में दहशत का माहौल है
             पुलिस के अनुसार अंजुरफाटा स्थित शिवाजी नगर निवासी जयशंकर रामविलास झा (34) ने अपनी काले रंग की येज़्दी जावा मोटरसाइकिल (MH-04-MY-5354) चुर डांईग सामने अंजुरफाटा-वसई रोड पर पार्क की थी। 19 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे से 20 जनवरी की शाम 6:30 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने उनकी बाइक चुरा ली। चोरी गई बाइक की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।इसी तरह  पूर्व के गोविंद वाड़ी निवासी रिक्शा चालक अफजल फिरोज फुलवाला (32) ने अपने रिक्शा क्रमांक  एमएच-05 डीएल 3991 को नेशनल मार्बल की दुकान के पास बस स्टॉप के नजदीक खड़ा किया था। 19 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे से 9:50 बजे के बीच अज्ञात चोर उनका आॅटो-रिक्शा चोरी कर फरार हो गया। रिक्शा की कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *