भिवंडी में रियल एस्टेट फ्रॉड,फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 65 लाख की ठगी,2 पर चीटिंग का केस दर्ज

ठाणे भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी में घर खरीदने का सपना देखने वाले एक व्यक्ति के साथ 65 लाख रुपये की बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फ्लैट दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने ऑनलाइन और नकद रूप में मोटी रकम ऐंठ ली और फिर न तो फ्लैट दिलाया और न ही पैसे लौटाए। निजामपुरा पुलिस थाने में दर्ज इस केस ने इलाके में रियल एस्टेट के नाम पर चल रही ठगी की पोल खोल दी है।
    पुलिस के अनुसार  के गोकुल नगर स्थित पारिजात बिल्डिंग में रहते वाले सुमित विकास वडके (39) कपड़ा डाइंग कंपनी का व्यवसायी हैं।जिनको मुंबई के विलेपार्ले इलाके में एक फ्लैट दिलाने का लालच सिद्धार्थ बिहानी (41) और प्रकाश बिहानी (75) ने खुद को रियल एस्टेट से जुड़ा बताते हुए आकर्षक डील का भरोसा दिलाया। शिकायत के मुताबिक, 1 मई की सुबह करीब 9 बजे आरोपियों ने भिवंडी में सुमित के घर पर आकर फ्लैट की डील पक्की करने का नाटक किया। इसी दौरान उन्होंने दस्तावेज़ और बुकिंग के नाम पर शिकायतकर्ता से 65 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद के रूप में ले लिए। बाद में जब सुमित ने फ्लैट के कागज़ात और कब्ज़े के बारे में पूछा, तो दोनों आरोपी टालमटोल करने लगे। कुछ समय बाद यह साफ हो गया कि न तो कोई फ्लैट बुक हुआ था और न ही आरोपियों का किसी प्रोजेक्ट से कोई लेना-देना था। अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास होने पर सुमित वडके ने 21 जनवरी  को निजामपुरा पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34  के तहत मामला दर्ज कराया है। इस घटना के बाद भिवंडी और आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट के नाम पर चल रही ठगी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।  इस घटना की जांच अपराध शाखा युनिट 2 की पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *