भिवंडी में 6.60 लाख के बिजली चोरी का पर्दाफाश, 8 लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी के दो अलग अलग क्षेत्र में 6.60 लाख की बिजली चोरी का पर्दाफाश हुआ है।इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज किया है।जिन्होंने मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध कनेक्शन द्वारा लाखों रुपये की बिजली चोरी की थी।
                  पुलिस के अनुसार भिवंडी के गोकुल नगर इलाके के पाचमार नगर में स्थित कौस्तुभा व्हीला के कई फ्लैटों में रहने वाले उपभोक्ताओं ने अपने बिजली मीटर को बायपास कर सीधे महा वितरण लाइन से अवैध केबल जोड़ रखे थे। आरोपियों ने कुल 15,313 यूनिट बिजली की चोरी की, जिसकी कीमत करीब 2,98,010 आंकी गई है। इस मामले में सात उपभोक्ताओं के नाम आरोपी के तौर पर दर्ज किए गए हैं, जिनमें सुरेश पाटिल, मणिक म्हात्रे, मुकेश बारक्या, रुपेश अभिमन्यु, निलेश म्हात्रे,कल्पेश बारक्या और संकेत सुनील म्हात्रे शामिल हैं। सभी पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत केस दर्ज किया गया है।उक्त लोगों ने यह बिजली चोरी अगस्त 2023 से जुलाई 2025 के बीच की थी।इसी तरह से  कोनगाव इलाके के पीर शाहबुल हुसैन मंज़िल में रहने वाले अम्मात अब्दुल एस कुंगले और रकीजा अब्दुल एम कुंगल ने अपने मीटर से छेड़छाड़ कर सीधे अवैध कनेक्शन लेकर  12,086 यूनिट बिजली की चोरी की, जिससे बिजली कंपनी को करीब 3,63,310 का नुकसान हुआ।यह चोरी जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के बीच की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *