भिवंडी में विवाहित महिला से बर्बरत,पति समेत चार आरोपीयो पर मुकदमा दर्ज

ठाणे भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर में घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़ित महिला ने अपने पति, ननद और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, दहेज मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।उक्त घटना खंडूपाड़ा स्थित असारी मोहल्ला इलाके की बताई जा रही है।
      पुलिस के अनुसार भिवंडी के मंगल बाजार में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है कि उसके पति इमरान अहमद खान, ननद आफरीन आदिल अंसारी, गुलनाज अतीक अंसारी और अल्मास अहमद खान ने मिलकर उसे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत में बताया गया है कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मामूली बातों को लेकर झगड़ा करते, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पीड़िता को बेरहमी से पीटा गया, उसका गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने उससे जबरन मायके से बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसा लाने की मांग की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अत्याचार किए।जिससे त्रस्त होकर पीड़िता ने भिवंडी शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 115(2), 351(3) और 352(4),3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *