विशेष संवाददाता
भिवंडी में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर काले जादू, मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाया हैं।उसका आरोप है कि ससुराल के लोग उसे अपशगुनी कहते थे तथा हर अमावस्या की रात काले जादू का पूजा करते थे।जिससे लगातार प्रताड़ना के चलते महिला कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई और बीमारी चौथे चरण तक पहुंच गई, लेकिन इसके बावजूद पति और ससुराल वालों ने उनका कोई इलाज नहीं कराया।
भिवंडी टॉकीज के पास गुरुकृपा अपार्टमेंट में रहने वाली 39 वर्षीय महिला ने दर्ज शिकायत में बताया है कि फरवरी 2015 से ही उसकी शादी के बाद से अब तक उनके पति योगेशकुमार केशरवानी, ससुर ओमकारनाथ केशरवानी, सास चंद्रावती केशरवानी तथा ननदें भावना मल्होत्रा, अनुराधा अरोरा और श्रद्धा बोबडे लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे।इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी महिला के मायके से पैसों की मांग करते थे और उन्हें “अपशकुनी” बताकर हर अमावस्या को घर में काले जादू की पूजा करते थे। इससे महिला को गंभीर मानसिक तनाव झेलना पड़ा। लगातार प्रताड़ना के चलते महिला कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई और बीमारी चौथे चरण तक पहुंच गई, लेकिन इसके बावजूद पति और ससुराल वालों ने उनका कोई इलाज नहीं कराया।महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि बीमारी के दौरान ससुराल वालों ने उसे उनके बेटे और बहन के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। इतना ही नहीं 22 जनवरी 2026 की सुबह करीब 5.30 बजे उसके पति योगेशकुमार ने उसके मायके के घर के दरवाजे पर कुंकू, कटे हुए नींबू और काली गुड़िया रखकर जादूटोना किया।जिसके बाद महिला ने ससुराल वालों के करवाई से त्रस्त होकर निजामपुर पुलिस स्टेशन पहुंची और सीआर क्रमांक 35/2026 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित महाराष्ट्र नरबलि एवं अमानवीय, अघोरी प्रथा व जादूटोना प्रतिबंधक कानून के अंतर्गत केस मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इसी तरह कोनगांव पुलिस स्टेशन में 35 वर्षीय महिला ने दर्ज शिकायत में बताया है कि वह अपने पति विजय मोर्चा, सास-ससुर, ननद और देवर के साथ पृथ्वीराज अपार्टमेंट, मंगल बाजार इलाके में रहती थी। 14 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे घरेलू विवाद को लेकर पहले गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। पिड़िता का आरोप है कि पति विजय, ननद सविता, जेठानी निशा और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उस पर हमला किया। उसे लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडे से पीटा गया, जिससे सिर, पीठ और हाथों में गंभीर चोटें आईं। मारपीट में उसके हाथ की एक उंगली फ्रैक्चर हो गई। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

