भिवंडी में बिजली चोरों पर सख्त हुई टोरेंट कंपनी, लगातार कार्रवाई से फैला भय

ठाणे भिवंडी

2 दिन में 10 लाख की बिजली चोरी का पर्दाफाश, 10 लोगो पर केस दर्ज

मीटर से बाईपास कर डायरेक्ट कनेक्शन द्वारा किया जा रहा था बिजली चोरी

विशेष संवाददाता
भिवंडी में बिजली चोरों पर टोरेंट पावर कंपनी सख्त हो गई है और लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है।पिछले दो दिन में उक्त कंपनी ने शहर के अलग अलग हिस्सों से 10 लाख की बिजली चोरी का पर्दाफाश करते हुए 10 लोगो पर चोरी का केस दर्ज कराया है।जो मीटर से छेड़छाड़ कर डायरेक्ट कनेक्शन लेकर चोरी में लिप्त थे।
                  पुलिस के अनुसार भिवंडी की बिजली ठेकेदार टोरेंट पावर कंपनी का विजिलेंस टीम स्थानीय खाड़ीपार इलाके में अहमद नगर रोड पर छानबीन कर रही थी। इस दौरान उन्होंने पाया कि उबैद मतीउल्लाह खान ने अपने मकान में बिजली मीटर को बायपास कर सीधे अवैध कनेक्शन जोड़कर लंबे समय से चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे।इस दौरान आरोपियों ने 10,159 यूनिट बिजली की चोरी की गई, जिससे टोरेंट पावर कंपनी को करीब 3,42,343.06 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।दोनों के खिलाफ 22 जनवरी को केस दर्ज कराया गया है।इसी तरह  गोकुल नगर इलाके के पाचमार नगर में स्थित कौस्तुभा व्हीला के कई फ्लैटों में रहने वाले उपभोक्ताओं ने अपने बिजली मीटर को बायपास कर सीधे महा वितरण लाइन से अवैध केबल जोड़ रखे थे। आरोपियों ने कुल 15,313 यूनिट बिजली की चोरी की, जिसकी कीमत करीब 2,98,010 आंकी गई है। इस मामले में सात उपभोक्ताओं के नाम आरोपी के तौर पर दर्ज किए गए हैं, जिनमें सुरेश पाटिल, मणिक म्हात्रे, मुकेश बारक्या, रुपेश अभिमन्यु, निलेश म्हात्रे,कल्पेश बारक्या और संकेत सुनील म्हात्रे शामिल हैं। इसी तरह से  कोनगाव इलाके के पीर शाहबुल हुसैन मंज़िल में रहने वाले अम्मात अब्दुल एस कुंगले और रकीजा अब्दुल एम कुंगल ने अपने मीटर से छेड़छाड़ कर सीधे अवैध कनेक्शन लेकर  12,086 यूनिट बिजली की चोरी की, जिससे बिजली कंपनी को करीब 3,63,310 का नुकसान हुआ।यह चोरी जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के बीच की गई।टोरेंट पावर कंपनी की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने तीनों ही मामलों में 10 आरोपियों पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कराया है।जिसे लेकर बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *