भिवंडी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव पर कई जगह सुंदरकांड ,भजन व भंडारे का आयोजन

ठाणे भिवंडी

विशेष संवाददाता भिवंडी
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव के मद्देनजर भिवंडी में कई जगहों पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड,भजन व भंडारे का आयोजन किया गया।जिसका लाभ शहर के हजारों भक्तों ने उठाया।

        भिवंडी के अशोक नगर इलाके में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्री सिद्धेश्वर योगा मित्र मंडल की तरफ से शुक्रवार 23 जनवरी को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन किया गया।श्री सिद्धेश्वर मित्र मंडल के पदाधिकारी शीतला प्रसाद मिश्रा व बनवारी गुप्ता ने बताया कि इस दौरान पंडित श्याम नाथ शर्मा द्वारा भजन के साथ संगीतमय सुंदरकांड प्रस्तुत किया गया।उनके द्वारा बाबा का दरबार सुहाना लगता है,सुंदरकांड का पथ प्यारा लगता है और मंदिर सजा के रखना,डोली सजाकर रखना जैसे भजनों के प्रस्तुति से कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों उपस्थित महिला पुरुष भक्त भाव विभोर हो गए।साथ ही आयोजित महाप्रसाद का हजारों की तादात में उपस्थित भक्तों ने लाभ उठाया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुधीर देशमुख,

शीतल सुधीर देशमुख,घनश्याम केसरवानी,राम नारायण सोनी, राजू जगन्नाथ मौर्य, बलवंत वाणी ,
सुरेश गुप्ता, अनिल फड़तड़े, मिलिंद पलसूले, मंगेश यादव,दीपक रामचंदानी, प्रमोद अग्रवाल ने भरपूर मेहनत की। 

इसी तरह 22 जनवरी को वार्षिकोत्सव के अवसर स्थानीय पद्मनगर इलाके में स्थित गीता मंदिर के पास जय शेरावाली मित्र मंडल की तरफ से संगीतमय सुंदरकांड,भजन व भंडारे का आयोजन 5 बजे शाम से रात 10 बजे तक किया गया था।मंडल के अध्यक्ष उमेश सोनी ने बताया कि सुंदरकांड प्रस्तुति के लिए अयोध्या से रामायण वाचक की टीम को बुलाया गया था।इस दौरान 4 हजार लोगों ने महाप्रसाद का लाभ उठाया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनिल गौड़,रत्नेश मिश्रा सहित मंडल के सभी सदस्यों में भरपूर मेहनत की।इसके साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *