77वें गणतंत्र दिवस पर एसपी अभिनंदन ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने ली एकता-अखंडता की शपथ

उत्तर प्रदेश

अब्दुल गनी खान बस्ती (उत्तर प्रदेश)
77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन ने कैंप कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने के बाद उन्होंने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर एसपी श्री अभिनन्दन ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों और कानून के प्रति निष्ठा पर बल देते हुए कहा कि पुलिस बल जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी को ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल रहा। पुलिसकर्मियों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। अंत में सभी के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह ने पुलिस बल में नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *