अब्दुल गनी खान भिवंडी।
26 जनवरी के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य ध्वजारोहण से हुई, जो माननीय डॉ. विजय मराठे (सहायक पुलिस आयुक्त, पश्चिम विभाग, भिवंडी) के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गटशिक्षणाधिकारी, पंचायत समिति भिवंडी माननीय श्री संजय अस्वले उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों में संस्था सचिव माननीय श्री निशांत आर. गुप्ता, निधि आर. गुप्ता, नगरसेवक बेग नासिर मिर्झा, पूर्व नगरसेवक गीता चौधरी, समाजसेविका प्रमिला भोईर, रचना चौधरी तथा समाजसेवक सुभाष गुप्ता शामिल हुए।
ध्वजारोहण के पश्चात पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री आर. जे. गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं सम्मानचिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. विजय मराठे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। अतिथिगणों के करकमलों से विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों का स्वागत विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री एल. यू. पाल ने किया। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन अंसारी नाज़रीन मैडम ने किया, जबकि शेख गुलाब एवं अंबावडे सीमा मैडम ने विद्यार्थियों का सत्कार किया।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रकार स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ संपन्न हुआ।

