भिवंडी मनपा में महापौर नियुक्त से पहले नगरसेवक ने लगाया जनता दरबार

भिवंडी

अगले तीन महीनों के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन,जनता खुश

विशेष संवाददाता

भिवंडी मनपा चुनाव हुए अभी आठ दिन भी नहीं बीते हैं कि वार्ड संख्या 6 से चुनी गईं पार्षद रोमा नीलेश अलशी ने अपना काम शुरू कर दिया है। उन्होंने वार्ड की समस्याओं को जानने के लिए शनिवार को एक जनता दरबार का आयोजन किया। इस जनसभा में वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं बताईं।

जनता दरबार ब्राह्मण अली स्थित तिलक मंदिर हॉल में आयोजित किया गया। वार्ड नंबर 6 भिवंडी शहर का मध्य भाग है और इस वार्ड में शहर का मुख्य बाजार, मुख्य सब्जी मंडी, मछली मंडी, थिएटर, स्कूल, बैंक और निजी अस्पताल स्थित हैं। इस कारण इस वार्ड में दिन-रात भारी यातायात रहता है। इसका सीधा असर यहां के निवासियों पर पड़ता है। यहां की समस्याओं के बारे में बार-बार शिकायतें करने के बावजूद मनपा के अधिकारी हमेशा इस वार्ड की अनदेखी करते है इस प्रकार का आरोप जनता ने लगाया और पूर्व जन प्रतिनिधियों द्वारा इस मामले को नजरअंदाज किए जाने से नागरिक नाराज थे।नवनियुक्त नगरसेवक द्वारा वार्ड में पहली बार आयोजित इस जनता दरबार में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान पार्षद रोमा अलशी ने अगले तीन महीनों के भीतर वार्ड की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले जनता दरबार में मनपा अधिकारियों को लाने की कोशिश करेंगे।इस अवसर पर पार्षद रोमा अलशी, नीलेश अलशी, सुधीर सिंगासने, सदानंद पिंपल, जयंत सोनटक्के और अन्य गणमान्य व्यक्ति मंच पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *