विशेष संवाददाता
भिवंडी के ग्लोबल इंटरनेशनल हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज का वार्षिक उत्सव अत्यंत उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों ने हिस्स लिया। वार्षिक उत्सव के दौरान नृत्य, नाटक, समूह नृत्य, पुरस्कार वितरण सहित विविध खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक संदेश, देशभक्ति एवं नैतिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन ने सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक संस्था के चेयरमैन एडवोकेट प्रवीण मिश्रा उपस्थित रहे।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में नगरसेवक राजेश शेट्टी,राजिता कोंडा,समाजसेवक मोहनकोंडा,उत्तराभारतीय समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह ठाकुर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रवि सावत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।जिन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

