भिवंडी में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर दिखा स्वाभिमान,संस्कृति एवं एकता का संगम

भिवंडी

मंच पर जमा हुए सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज, सभी ने की कार्यक्रम की प्रशंसा

उत्तर भारतीय समाज ने अपने परिश्रम पुरुषार्थ से बनाया पहचान=विधायक उपाध्याय

विशेष संवाददाता

भिवंडी में उत्तरभारतीय समाज सेवा संस्था द्वारा पहली बार आयोजित उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम में स्वाभिमान,संस्कृति एवं एकता का संगम देखने को मिला।इस कार्यक्रम में हजारों उत्तर भारतीय पुरुष, महिला, और युवकों का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंच पर सभी राजनीतिक दलों के दिग्गजो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की।इस मौके पर विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज अपने परिश्रम पुरुषार्थ से पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाया है।

             भिवंडी के मानसरोवर इलाके में स्थित महाराजा ग्राउंड में पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी की शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक भव्य व दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जहां पर हजारों कि संख्या मे उपस्थित लोगो मे उत्तर प्रदेश का स्वाभिमान संस्कृति एवं एकता का संगम दिखाई पड़ा।खचाखच भरी भीड़ के बीच सैकड़ों लोग खड़े होकर प्रसिद्ध भोजपुरी वा अवधी गायक दीपक सुहाना नाइट के सामाजिक व संस्कृति रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद उठाया।

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बोरीबली के विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि उत्तरभारतीय समाज के एकजुटता का यह अंगूठा प्रदर्शन है। जब समाज संगठित होता है तो आयोजन नहीं इतिहास रचा जाता है। उत्तर भारतीय समाज ने अपने परिश्रम पुरुषार्थ से अपना पहचान बनाया है।आपस मे भाई चारा बढे इसीलिए हम उत्तर प्रदेश दिवस मनाते है।
भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौघुले ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज पुरे देश मे फैले है।जो समाज धर्म, संस्कृति व देश कि रक्षा मे मार मिटने को तैयार रहता है।पूर्व केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटील ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज समृद्धिशाली प्रदेश बनकर उभर रहा है।
इस कार्यक्रम में शिवसेना के पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे, पूर्व उप महापौर नगरसेवक मनोज काटेकर, यादव संघ मुंबई के अध्यक्ष वा सपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय लाला यादव, भिवंडी भाजपा अध्यक्ष रवि सावंत, मुख्य अतिथि के तौरपर उपस्थित थे। इसी के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नवनिर्वाचित नगरसेवक,बालाराम चौधरी, निलेश  चौधरी, सुमित पाटिल, राजू चौघुले, क्षमा मनोज सिंह, नितेश ऐनकर, राजेश शेट्टी, मेहुल पाटिल, गीता बिठोबा नाईक, एड वैभव  भोईर, भाजपा महिला भिवंडी अधक्ष कल्पना शर्मा,भिवंडी सपा अध्यक्ष अनस अंसारी शहर शिवसेना उबाठा  प्रमुख मनोज गगे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उत्तर भारतीय संस्था के इस कार्यक्रम ने भिवंडी में एक नया इतिहास रच दिया। जिसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है।

एक मंच पर सभी राजनीतिक दलों की हस्तियां और मैदान में उत्तर भारत का सकल समाज एकत्र हुआ।कार्यक्रम में उ भा समाज के डाक्टर प्रिंसिपल, वकील और पत्रकार के साथ विभिन्न जाति समाज के अध्यक्षों का स्वागत संस्था अध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंह( दादा ठाकुर), एड प्रवीण मिश्रा,मनोज सिंह, उदयराज सिंह, राम शंकर केसरवानी, सदा प्रकाश सिंह, पीड़ी  यादव, एड. आर. आर. त्रिपाठी, अनिल सिंह, डा. स्वाति सिंह, युवाध्यक्ष अजीत ठाकुर ने स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ और गमछा देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *