भिवंडी में बिजली चोरों पर सख्त हुई टोरेंट , पुनः 3 लाख की बिजली चोरी उजागर

भिवंडी महाराष्ट्र

एक सप्ताह में 13 लाख की पावर चोरी धराई,11 पर केस दर्ज होने से मचा हड़कंप

विशेष संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी में बिजली चोरी रोकने के लिए टोरेंट पावर कंपनी सख्त हो गई है और लगातार छापामारी कर रही है।इसी कड़ी में कंपनी मंगल बाजार इलाके में छापामारकर 3 लाख की बिजली चोरी का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति पर केस दर्ज कराया है।जबकि उक्त कंपनी पिछले एक सप्ताह में शहर के विभिन्न इलाकों से 13 लाख की बिजली चोरी उजागर करते हुए 11 लोगो पर चोरी का केस दर्ज कराया है।जिसे लेकर चोरों में हड़कंप मच गया है।
              पुलिस के अनुसार भिवंडी के मीराकल मॉल परिसर में टोरेंट पावर की फ्लाइंग स्कॉट जांच कर रही थी इसी दौरान उक्त टीम ने सलाउद्दीन बिल्डिंग में छापामारी के दौरान पाया कि घर नंबर 116 में अवैध तरीके से चोरी से बिजली कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सितंबर 2024 से सितंबर 2025 के बीच करीब 10195 यूनिट बिजली का अवैध उपयोग किया, जिससे बिजली कंपनी को लगभग 3 लाख 3 हजार 158 रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।इस मामले में मोमिन मोहम्मद शहेजाद मोहम्मद इरफान( कोटरगेट निवासी) पर चोरी का केस दर्ज किया गया है।
इसी तरह इसके पहले टोरेंट की विजिलेंस टीम स्थानीय खाड़ीपार इलाके में अहमद नगर रोड पर उबैद मतीउल्लाह खान के मकान में छापामारी के दौरान पाया कि मकान में बिजली मीटर को बायपास कर सीधे अवैध कनेक्शन जोड़कर लंबे समय से चोरी से बिजली का उपयोग हो रहा है।जिन्होंने 3,42,343.06 रुपये का चोरी की है। गोकुल नगर इलाके के पाचमार नगर में स्थित कौस्तुभा व्हीला के कई फ्लैटों में रहने वाले उपभोक्ताओं ने सीधे महा वितरण लाइन से अवैध केबल जोड़ रखे थे। आरोपियों ने कुल 15,313 यूनिट बिजली की चोरी की, जिसकी कीमत करीब 2,98,010 आंकी गई है। इस मामले में सात उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का केस दर्ज किए गए हैं। कोनगाव इलाके के पीर शाहबुल हुसैन मंज़िल में रहने वाले अम्मात अब्दुल एस कुंगले और रकीजा अब्दुल एम कुंगल ने अपने मीटर से छेड़छाड़ कर सीधे अवैध कनेक्शन लेकर  12,086 यूनिट बिजली की चोरी की, जिससे बिजली कंपनी को करीब 3,63,310 का नुकसान हुआ।यह चोरी जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के बीच की गई।टोरेंट पावर कंपनी की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने तीनों ही मामलों में 11 आरोपियों पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कराया है।जिसे लेकर बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *