शादी का झांसा देकर किया शोषण, गिरफ्तार

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर में नाबालिग लड़कियों के साथ होने वाली अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसी ही एक घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश चंद्रभूषण रस्तोगी (उम्र 22 वर्ष), निवासी कामतघर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी दिनेश चंद्रभूषण रस्तोगी ने इलाके की एक नाबालिग लड़की के भोलेपन का फायदा उठाया। उसने लड़की को शादी का झांसा दिया और 23 अगस्त 2023 से 20 नवंबर 2025 के बीच अपने घर में उसके साथ बार-बार शारीरिक शोषण किया।
इस संबंध में पीड़ित लड़की की मां ने 27 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के आधार पर भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में आरोपी दिनेश रस्तोगी के खिलाफ शारीरिक शोषण और पॉक्सो  कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *