पानी की टंकी के निर्माण में देरी, नगर निगम के सामने नागरिकों का धरना प्रदर्शन

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी – भिवंडी नगर निगम क्षेत्र के कोटर गेट परिसर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मैदान (पार्क) में बनाई जा रही पानी की टंकी के निर्माण में हो रहे विलंब के खिलाफ स्थानीय नागरिकों ने आवाज़ उठाई है। मंगलवार  को जावेद अंसारी उर्फ जावेद किरण के नेतृत्व में नागरिकों ने नगर निगम मुख्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन से जवाब मांगा।

बता दे कि कोटर गेट, मंगल बाजार स्लैब और जैतूनपुरा जैसे इलाकों में पिछले कई वर्षों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन ने पानी की टंकी बनाने की मंजूरी दी थी। लेकिन काम शुरू होने के कुछ महीनों बाद ही ठेकेदार ने अचानक काम रोक दिया, जिससे निवासियों में फिर से चिंता और रोष का माहौल है। जावेद अंसारी ने आरोप लगाया कि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक मूलभूत नागरिक सेवा है। स्वास्थ्य, स्वच्छता और सार्वजनिक कल्याण के लिए निवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना नगर निगम का वैधानिक कर्तव्य है।
लगातार पानी की कमी के कारण यहां के नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। जावेद अंसारी ने मांग की है कि टंकी का निर्माण कार्य तुरंत फिर से शुरू किया जाए और क्षेत्र के नागरिकों को न्याय दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *